Search

 
 
 

Dhanbad News : गोंविंदपुर में खुदिया नदी से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद

Dhanbad News : ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद पुलिस घंटों तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची. दोपहर से शाम तक शव नदी में पड़ा रहने की बात सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई.
 
पुल पर जुटी भीड़.

Dhanbad News : धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में खुदिया नदी पुल के नीचे से एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. नदी में नहाने गई महिलाओं की नजर जब पानी में तैरते शव पर पड़ी, तो वे घबरा गईं. उन्होंने तत्काल डायल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी.


 ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद पुलिस घंटों तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची. दोपहर से शाम तक शव नदी में पड़ा रहने की बात सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई.


स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घटना की सूचना दी गई थी. इसके बावजूद शाम चार बजे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. इस दौरान शव नदी में ही पड़ा रहा. पुलिस की लापरवाही और देरी से नाराज लोगों ने आक्रोश जताया. खबर लिखे जाने तक मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी थी. शव की क्षत-विक्षत हालत के कारण कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं. मौत की असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही