Search

 
 
 

Dhanbad News: गोल इंस्टीट्यूट में NEET-JEE के सफल विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

गोल इंस्टीट्यूट धनबाद का 28वां वार्षिकोत्सव रविवार को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर NEET एवं JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में छात्रों, उनके अभिभावकों, शिक्षकों एवं शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: गोल इंस्टीट्यूट धनबाद का 28वां वार्षिकोत्सव रविवार को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर NEET एवं JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में छात्रों, उनके अभिभावकों, शिक्षकों एवं शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.

Uploaded Image

गोल इंस्टीट्यूट के सफल विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीबीएमकेयू के कुलपति प्रो. राम प्रसाद सिंह ने शिरकत की. उनके साथ गोल एजुकेशन इंस्टीट्यूट के निदेशक बिपिन सिंह, गोल धनबाद के हेड संजय आनंद सहित संस्थान के शिक्षक एवं अभिभावक भी मौजूद रहे.

 

समारोह में NEET परीक्षा में सफल हुए धनबाद केंद्र के 50 विद्यार्थियों को मेडल एवं स्टेथोस्कोप देकर सम्मानित किया गया. वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 10 हजार और 5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई.

 

इसे भी पढ़ें:

 

मुख्य अतिथि प्रो. राम प्रसाद सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता. लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण आवश्यक है. उन्होंने कहा कि गोल इंस्टीट्यूट विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है.

 

गोल एजुकेशन इंस्टीट्यूट के निदेशक बिपिन सिंह ने बताया कि इस वर्ष बिहार और झारखंड से संस्थान के लगभग 500 विद्यार्थियों का सरकारी मेडिकल कॉलेजों में चयन हुआ है. इनमें धनबाद केंद्र के 50 विद्यार्थी शामिल हैं. 

 

उन्होंने कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अनुभवी शिक्षकों और अनुशासित माहौल के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करता है.

 

गोल धनबाद के हेड संजय आनंद ने कहा कि पिछले 28 वर्षों में संस्थान ने हजारों विद्यार्थियों को डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना पूरा करने में मदद की है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्थान छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा.

 

Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही