Search

 
 
 

Dhanbad News : दाखिल-खारिज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गड़बड़ी मिली तो सीओ पर होगी कार्रवाई- आयुक्त

उत्तरी छोटानागपुर के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने गोविंदपुर अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. कहा कि आम जनता के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के मामलों में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा.
 
गोविंदपुर अंचल कार्यालय का निरीक्षण करते आयुक्त विजय कुमार गुप्ता.

Dhanbad : दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे उत्तरी छोटानागपुर के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने मंगलवार को गोविंदपुर अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार शुक्ला, गोविंदपुर सीओ व बीडीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

 


आयुक्त ने राजस्व संग्रहण, न्यायालयों में लंबित मामलों व एसआईआर आभियान की प्रगति की समीक्षा की. कहा कि आम जनता के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के मामलों में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा. लंबित सभी मामलों का तय समय के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें. कहा कि यदि म्यूटेशन में लापरवाही या गड़बड़ी सामने आती है, तो संबंधित सीओ के खिलाभ कार्रवाई की जाएगी. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही