Search

 
 
 

Dhanbad News : नए अपर समाहर्ता प्रदीप शुक्ला ने पदभार संभाला

नए अपर समाहर्ता (Additional Collector) के रूप में प्रदीप कुमार शुक्ला ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया. प्रदीप कुमार शुक्ला ने कहा कि जिला प्रशासन की विकासात्मक व जनकल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी.
 
नये अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार शुक्ला का स्वागत करते उनके निवर्तमान.

Dhanbad : धनबाद जिले के नए अपर समाहर्ता (Additional Collector) के रूप में प्रदीप कुमार शुक्ला ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया. निवर्तमान अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने उन्हें कार्यभार सौंपा.पदभार ग्रहण करने के बाद प्रदीप कुमार शुक्ला ने कहा कि जिला प्रशासन की विकासात्मक व जनकल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से प्रशासनिक कार्यों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाने की प्रतिबद्धता जताई.

 

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने बुधवार देर शाम जारी प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश के तहत धनबाद के अपर समाहर्ता विनोद कुमार का तबादला मेदिनीनगर के नगर आयुक्त के पद पर किया है. प्रदीप कुमार शुक्ला का धनबाद से पुराना जुड़ाव रहा है. इससे पहले वे जिले में जिला आपूर्ति पदाधिकारी व उप निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 


पदभार ग्रहण करने के अवसर पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राम नारायण खलखो, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय कुमार झा, आईटी मैनेजर रूपेश कुमार मिश्रा, बिजनेस एनालिस्ट आनंद पटेल, जिला राजस्व शाखा के कार्यालय अधीक्षक राम विलास राम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही