Search

 
 
 

Dhanbad News : सड़क किनारे वाहन खड़ा किया तो खैर नहीं, डीटीओ ने 13 वाहनों से वसूला 1.53 लाख जुर्माना

Dhanbad News: डीसी ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग करने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा.
 
जांच करती टीम.

Dhanbad News : धनबाद जिला प्रशासन ने शहर की सड़कों को जाममुक्त बनाने और दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए सख्ती शुरू कर दी है. सोमवार को बैंक मोड़ से केंदुआडीह तक विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई. इस दौरान कुल 13 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 1,53,000 रुपये जुर्माना लगाया गया. वहीं अवैध रूप से खड़े वाहनों को जब्त कर केंदुआडीह थाना परिसर भेजा गया.


यह अभियान डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर डीटीओ दिवाकर सी. द्विवेदी व ट्रफिक डीएसपी रोहित कुमार साव के नेतृत्व में चलाया गया. डीसी ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग करने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा. अभियान में सार्जेंट मेजर राकेश कुमार दुबे, ट्रैफिक सार्जेंट प्रवीण कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अमरेश कुमार व पुलिस के जवान शामिल थे.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही