Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) एसएनएमएमसीएच में दलालों के जरिये मरीजों को निजी नर्सिंग होम ले जाने व उनसे पैसे ऐंठने संबंधी खबर पर अस्पताल प्रबंधन सक्रिय हो गया है. शुभम संदेश में 23 मार्च गुरुवार को “ एसएनएमसीएच बना दलालों का अड्डा “ शीर्षक खबर छपने के बाद अधीक्षक अरुण कुमार वर्णवाल ने मामले को संज्ञान में लिया. अधीक्षक ने परिसर में दलालों के सक्रिय होने की शिकायत पर सरायढेला थाना को सूचित किया. सरायढेला थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ एसएनएमएमसीएच पहुंचे, जहां गार्ड ने एक युवक को पकड़ कर रखा था. युवक भूली का रहने वाला बताया गया है. पुलिस की टीम पहुंची तो युवक को उनके हवाले कर दिया गया. उसके बाद पुलिस ने थाने लाकर युवक से पूछताछ की. बताया कि कोई साक्ष्य या सबूत अथवा शिकायतकर्ता नहीं मिलने पर बॉन्ड लिखवाकर उसे छोड़ दिया गया है. बता दें कि 23 मार्च 2023 को एसएनएमएमसीएच बना दलालों का अड्डा, मरीजों से होता है सौदा शीर्षक से खबर छपी थी. [wpse_comments_template]
धनबाद: शुभम संदेश की खबर का दिखा असर, एसएनएमएमसीएच में मचा हड़कंप
Last Updated: Mar 23, 2023 12:00 AM (IST)