Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: जर्जर सड़क से त्रस्त लोगों का फूटा गुस्सा, शीघ्र मरम्मत को लेकर किया प्रदर्शन

शहर की बदहाल सड़कों को लेकर लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. गोल बिल्डिंग भुइफोड़ से बलियापुर जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति से परेशान स्थानीय लोगों ने रविवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और शीघ्र सड़क मरम्मत कराने की मांग की.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad: शहर की बदहाल सड़कों को लेकर लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. गोल बिल्डिंग भुइफोड़ से बलियापुर जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति से परेशान स्थानीय लोगों ने रविवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और शीघ्र सड़क मरम्मत कराने की मांग की.

 

इसे भी पढ़ें:

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क किनारे रहने वाले लोगों का जीवन भी धूल और कीचड़ के कारण प्रभावित हो रहा है. भारी वाहनों के लगातार आवागमन से सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है.


लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं. कई बार जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से सड़क मरम्मत की मांग की गई, लेकिन स्थायी समाधान के बजाय केवल गड्ढों में मिट्टी और डस्ट भरकर औपचारिकता पूरी कर दी गई. लगातार हो रही बारिश के बाद फिर से गड्ढे उभर आए, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है.

 

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई, तो आंदोलन को तेज किया जाएगा. उन्होंने जिला प्रशासन से अविलंब सड़क का पुनर्निर्माण कराने की मांग की.

 

Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही