Search

 
 
 

Dhanbad News : भूली में JMM नेता से दुर्व्यवहार के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, ओपी प्रभारी का फूंका पुतला

Dhanbad News : JMM नेता राजू हाड़ी ने कहा कि वे एक सामाजिक कार्य के सिलसिले में भूली ओपी गए थे. वहां ओपी प्रभारी और एक निजी ड्राइवर ने उनके साथ अपमानजनक व्यवहार करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया.
 
पुतला दहन करते लोग.

Dhanbad News : धनबाद के भूली ओपी में जेएमएम बुद्धिजीवी मंच के जिला अध्यक्ष राजू हाड़ी के साथ कथित बदसलूकी व जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. आक्रोशित स्थानीय लोगों व जेएमएम समर्थकों ने शनिवार को सी ब्लॉक सेक्टर-5 के समीप भूली ओपी प्रभारी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. उनका पुतला भी दहन किया.

 

इसे भी पढ़ें


राजू हाड़ी ने कहा कि वे एक सामाजिक कार्य के सिलसिले में भूली ओपी गए थे. वहां ओपी प्रभारी और एक निजी ड्राइवर ने उनके साथ अपमानजनक व्यवहार करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया. भूली ओपी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वहां एक निजी ड्राइवर खुद को प्रभारी की तरह पेश करता है. वह आम जनता के साथ दुर्व्यवहार करता है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिना उस ड्राइवर की मर्जी व अवैध वसूली के ओपी में कोई काम नहीं होता.


इस घटना से भूली शांति समिति के सदस्यों में भी असंतोष है. राजू हाड़ी के अनुसार, समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि जब तक मामले का समाधान नहीं होता, वे पुलिस-प्रशासन की किसी भी शांति समिति बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे. प्रदर्शनकारियों ने झारखंड के मुख्यमंत्री व धनबाद एसएसपी से भूली ओपी प्रभारी को तत्काल पद से हटाने की मांग की है. कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही