Search

 
 
 

Dhanbad News : जर्जर रेलवे क्वार्टर की छत का प्लास्टर गिरा, महिला घायल

धनबाद शहर की डीएस कॉलोनी स्थित एक रेलवे क्वार्टर की छत का प्लास्टर बुधवार को अचानक भरभराकर गिर गया. कमरे में सो रही तिलेसरी देवी (75 वर्ष) मलबे की चपेट में आकर घायल हो गईं.
 
रेलवे अस्पताल में इलाजरत घायल महिला.

Dhanbad : धनबाद के रेलवे क्वार्टरों की जर्जर स्थिति एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है. शहर की डीएस कॉलोनी स्थित एक रेलवे क्वार्टर की छत का प्लास्टर बुधवार को अचानक भरभराकर गिर गया. कमरे में सो रही तिलेसरी देवी (75 वर्ष) मलबे की चपेट में आकर घायल हो गईं. उन्हें तत्काल रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. घायल महिला रेलवे कर्मचारी अलका प्रसाद की मां हैं.


अलका प्रसाद ने बताया कि क्वार्टर की हालत लंबे समय से बेहद खराब है. इसकी मरम्मत कराने के लिए रेलवे के संबंधित विभाग से कई बार लिखित और मौखिक शिकायत की गई. लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. विभागीय उदासीनता के कारण कर्मचारी और उनके परिवार जर्जर व असुरक्षित क्वार्टरों में रहने को मजबूर हैं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही