Search

 
 
 

Dhanbad News : गैंगस्टर प्रिंस खान पर पुलिस का एक्शन, वासेपुर स्थित घर पर चला बुलडोजर

धनबाद पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में शनिवार को वासेपुर स्थित उसके घर पर बुलडोजर चलाया. यह कार्रवाई निरसा विधायक अरुण चटर्जी को कथित तौर पर धमकी दिए जाने के मामले के बाद की गई.
 

Dhanbad :  धनबाद पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में शनिवार को वासेपुर स्थित उसके घर पर बुलडोजर चलाया. यह कार्रवाई निरसा विधायक अरुण चटर्जी को कथित तौर पर धमकी दिए जाने के मामले के बाद की गई.

 

Uploaded Image

 

कार्रवाई के दौरान डीएसपी (विधि-व्यवस्था) प्रकाश सोय, सीसीआर डीएसपी ऋत्विक श्रीवास्तव सहित तीन डीएसपी, छह थानों की पुलिस और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहे. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल मौजूद रहे, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.

 

पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मीडिया कर्मियों को कार्रवाई स्थल से कुछ दूरी पर रखा. बुलडोजर की मदद से मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई. अधिकारियों के अनुसार पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है ताकि प्रक्रिया का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके.

 

Uploaded Image

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल बुलडोजर कार्रवाई जारी है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है. विधायक को मिली धमकी के मामले में भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

Uploaded Image

 

Uploaded Image

 

 

Uploaded Image

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही