Search

 
 
 

Dhanbad News : निरसा में ढुल्लू महतो व अरूप चटर्जी के बीच सियासी संग्राम 15 को, करेंगे अलग-अलग सभाएं

धनबाद सांसद ढुल्लू महतो व निरसा विधायक अरूप चटर्जी के बीच जारी राजनीतिक टकराव अब सड़क पर आने वाला है. दोनों नेताओं ने 15 जुलाई को निरसा में अलग-अलग जनसभाओं और शक्ति प्रदर्शन का ऐलान किया है.
 

Dhanbad : धनबाद सांसद ढुल्लू महतो व निरसा विधायक अरूप चटर्जी के बीच जारी राजनीतिक टकराव अब सड़क पर आने वाला है. दोनों नेताओं ने 15 जुलाई को निरसा में अलग-अलग जनसभाओं और शक्ति प्रदर्शन का ऐलान किया है. ढुल्लू महतो एलिवेटेड ब्रिज निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर सभा करेंगे. वहीं, विधायक अरूप चटर्जी स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता व निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर जनसभा को संबोधित करेंगे. दोनों कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.

 


ज्ञात हो कि सांसद ढुल्लू महतो व विधायक अरूप चटर्जी के बीच पिछले कई दिनों से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. दोनों नेता सार्वजनिक मंचों और प्रेसवार्ताओं के माध्यम से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं. अब यह राजनीतिक बयानबाजी शक्ति प्रदर्शन तक पहुंच गई है.


सांसद ढुल्लू महतो की सभा का मुख्य मुद्दा निरसा में प्रस्तावित एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण शुरू कराना है. दूसरी ओर विधायक अरूप चटर्जी अपनी सभा में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, विकास कार्यों में स्थानीय भागीदारी व निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे.


दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में समर्थकों के जुटने की संभावना को देखते हुए जिला पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, गश्त व निगरानी बढ़ा दी गई है.


डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी राजनीतिक दलों को शांतिपूर्ण तरीके से सभा व कार्यक्रम आयोजित करने का अधिकार है. प्रशासन किसी भी दल को कार्यक्रम करने से नहीं रोकेगा. लेकिन यदि कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, शांति भंग करने या हिंसा फैलाने का प्रयास किया गया, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही