Search

 
 
 

Dhanbad News : भू-धसान से तालाब जमीन में समाया, कई घरों में दरार

मानसून की पहली बारिश के बीच धनबाद के कोयला खनन क्षेत्र में एक बार फिर भू-धसान की घटना सामने आई है. कतरास स्थित बीसीसीएल एरिया-3 के छाताबाद भंडारीडीह में आकाशकिनारी फुटबॉल मैदान के समीप मंगलवार को तेज आवाज के साथ अचानक जमीन धंस गई.
 
  • सड़क जाम कर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Dhanbad : मानसून की पहली बारिश के बीच धनबाद के कोयला खनन क्षेत्र में एक बार फिर भू-धसान की घटना सामने आई है. कतरास स्थित बीसीसीएल एरिया-3 के छाताबाद भंडारीडीह में आकाशकिनारी फुटबॉल मैदान के समीप मंगलवार को तेज आवाज के साथ अचानक जमीन धंस गई.

 

 

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भू-धसान के दौरान आकाशकिनारी तालाब का बड़ा हिस्सा जमीन में समा गया और तालाब का पानी भी नीचे चला गया.

 

 

घटना के कारण आसपास के कई घरों में दरारें आ गईं. हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.घटना से नाराज ग्रामीणों ने कतरास मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा. 

 

Uploaded Image

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया.ग्रामीणों का कहना है कि उनके घरों का सामान अब भी अंदर रखा हुआ है लेकिन दहशत के कारण कोई भी घर के भीतर जाने की हिम्मत नहीं कर रहा है. 

 

 

ग्रामीणों का आरोप है कि बीसीसीएल, जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है.प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रभावित परिवारों के सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास, क्षतिग्रस्त घरों का उचित मुआवजा तथा क्षेत्र में कथित अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की. उन्होंने  कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में सोनारडीह और केंदुआडीह जैसी बड़ी घटनाएं दोहराई जा सकती हैं.फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्र का आकलन किया जा रहा है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही