Search

 
 
 

Dhanbad News :  कापासारा में 8 दिनों से बिजली गुल, ग्रामीण पेट्रोल-डीजल पंप बंद करा धरने पर बैठे

जिले के निरसा स्थित ईसीएल मुगमा क्षेत्र के कापासारा ओसीपी के आसपास बसे गांवों में पिछले आठ दिनों से 8 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों का गुस्सा आखिरकार सड़कों पर फूट पड़ा.
 

Dhanbad : जिले के निरसा स्थित ईसीएल मुगमा क्षेत्र के कापासारा ओसीपी के आसपास बसे गांवों में पिछले आठ दिनों से 8 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों का गुस्सा आखिरकार सड़कों पर फूट पड़ा. 

 

बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को कापासारा ओसीपी स्थित पेट्रोल और डीजल पंप का संचालन बंद कराकर धरना शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

 

Uploaded Image


ग्रामीणों ने ईसीएल प्रबंधन पर समस्या के समाधान में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की.ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में लगा 500 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब आठ दिन पहले जल गया था.

 

इसके बाद से कई गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है.लगातार शिकायतों और अनुरोधों के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया है और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की गई है जिससे लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं.

 

ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से जीवन बेहद कठिन हो गया है.पेयजल आपूर्ति प्रभावित के साथ साथ बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं. रात के समय अंधेरे और गर्मी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

 

महिलाओं ने कहा कि बिजली नहीं रहने से घरों में पानी की समस्या गंभीर हो गई है.वहीं बुजुर्गों और छोटे बच्चों की हालत सबसे अधिक खराब है. कई लोगों ने बताया कि लगातार बिजली कटौती के कारण क्षेत्र में सामान्य जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है.

 

धरना दे रहे ग्रामीणों ने मांग की कि जले हुए 500 केवीए ट्रांसफार्मर को तत्काल बदला जाए अथवा उसकी मरम्मत कर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाए.उन्होंने कहा कि बिजली जैसी बुनियादी सुविधा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा तथा क्षेत्र में बड़े स्तर पर जनआंदोलन शुरू किया जाएगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही