Search

 
 
 

Dhanbad News : गर्भवती महिला ने ससुराल वालों पर लगाया मारपीट का आरोप, थाने में शिकायत

गोविंदपुर के आसना बड़दोही निवासी गर्भवती महिला पार्वती कुमारी ने अपने ससुर, जेठ व जेठानी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने गोविंदपुर थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है. गोविंदपुर के आसना बड़दोही निवासी गर्भवती महिला पार्वती कुमारी ने अपने ससुर, जेठ व जेठानी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने गोविंदपुर थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

 

Uploaded Image

गोविंदपुर थाने में अपने पति के साथ शिकायत करने पहुंची महिला.

 
पीड़िता ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि 14 जुलाई की सुबह ससुर उमेश कुमार, जेठ परमेश्वर कुमार और जेठानी रीता कुमारी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की. गर्भवती होने के बावजूद आरोपियों ने उसके पेट पर लात-घूंसों से वार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं. बीच-बचाव करने आए पति सुशील कुमार के साथ भी मारपीट की गई. उनके सिर में चोट लगी है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

 

https://lagatar.in/bharat-tiwari-encounter-case-sc-refuses-to-hear-the-matter-advises-approaching-the-patna-high-court 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही