Search

 
 
 

Dhanbad News : FCI प्रबंधन के खिलाफ सिंदरी में शव यात्रा, पुतला दहन कर जताया विरोध

Dhanbad News : प्रदर्शनकारियों में एफसीआई क्वार्टरों का किराया बढ़ाए जाने और क्वार्टरों को तोड़ने के लिए टेंडर जारी करने को लेकर काफी आक्रोश दिखा. प्रदर्शनकारियों ने एफसीआई प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोनों फैसलों को तत्काल वापस लेने की मांग की.
 
शव यात्रा निकली गई

Dhanbad News :  सिंदरी बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले गुरुवार को मनोहरटांड़ के स्थानीय लोगों ने एफसीआई प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. आंदोलनकारियों ने एफसीआई प्रबंधन की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और रोड़ाबांध चौक पर हिंदू रीति-रिवाज से पुतला दहन कर विरोध जताया. 

 

Uploaded Image

पुतला दहन कर विरोध जताया 


प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों में एफसीआई क्वार्टरों का किराया बढ़ाए जाने और क्वार्टरों को तोड़ने के लिए टेंडर जारी करने को लेकर काफी आक्रोश दिखा. प्रदर्शनकारियों ने एफसीआई प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोनों फैसलों को तत्काल वापस लेने की मांग की.

 

संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि एफसीआई प्रबंधन सिंदरीवासियों के साथ अन्याय कर रहा है. प्रबंधन को अपनी मांगों से अवगत कराने और चेतावनी देने के लिए पहले मशाल जुलूस और अब शव यात्रा निकाली गई है. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद यदि प्रबंधन ने लोगों की मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की तो सिंदरीवासी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे.


वहीं भाजपा नेता धर्मजीत सिंह ने भी एफसीआई प्रबंधन से सिंदरी के लोगों के साथ कथित तौर पर किए जा रहे अत्याचार को बंद करने की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों पर पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. जरूरत पड़ी तो एफसीआई के कामकाज को बाधित करने की दिशा में भी कदम उठाया जाएगा.


प्रदर्शन के दौरान रोड़ाबांध चौक पर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही. आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि क्वार्टरों के किराये में वृद्धि और आवास तोड़ने के प्रस्ताव के खिलाफ उनका आंदोलन मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही