Search

 
 
 

Dhanbad News :  DL कैंप में बदइंतजामी से फूटा लोगों का गुस्सा, घंटों कतार में खड़े रहे आवेदक

गोविंदपुर प्रखंड में आयोजित शिविर में अव्यवस्था का आलम रहा. शिविर में आवेदकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ के मुकाबले पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ा.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : राज्य सरकार के निर्देश पर धनबाद जिला परिवहन विभाग की ओर से लोगों की सुविधा के लिए प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित किया जा रहा है. इसी क्रम में गोविंदपुर प्रखंड में आयोजित शिविर में अव्यवस्था का आलम रहा. शिविर में आवेदकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ के मुकाबले पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ा.

 

Uploaded Image

शिविर में जुटी भीड़ को संभालती पुलिस.


शिविर स्थल पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था व धूप से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से आवेदकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कतार में खड़े लोगों का कहना था कि सरकार की पहल सराहनीय है लेकिन प्रशासनिक बदइंतजामी ने इस व्यवस्था की मंशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उनका आरोप था कि न तो बैठने की व्यवस्था थी और न ही गर्मी से राहत के लिए कोई इंतजाम, जिससे पूरी प्रक्रिया बेहद कठिन हो गई. 


स्थानीय लोगों ने बताया कि गोविंदपुर प्रखंड में 39 पंचायतें हैं.ऐसे में पूरे प्रखंड के लिए केवल एक दिन का शिविर पर्याप्त नहीं था. बड़ी संख्या में लोग अपना आवेदन नहीं करा सके. लोगों ने मांग की है कि छूटे हुए आवेदकों की सुविधा के लिए गोविंदपुर में जल्द दोबारा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित किया जाए और अगली बार बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही