Search

 
 
 

Dhanbad News : सिजुआ में भू-धंसान में बच्चे की मौत के बाद लोगों में उबाल, धरने पर बैठे

Dhanbad News : बुधवार को विक्रम का शव लेकर परिजन और स्थानीय लोग सिजुआ एरिया महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए. करीब 12 घंटे से लोग शव के साथ धरना दे रहे हैं.
 
धरने पर बैठे परिजन व अन्य.

Dhanbad News : धनबाद कोयलांचल के सिजुआ 10 नंबर में मंगलवार को हुए भू-धंसान में 12 वर्षीय विक्रम की मौत के बाद इलाके के लोग आक्रोशित हैं. हादसे में कई घर जमींदोज हो गए थे, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. घटना के विरोध में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने करीब 14 घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था.


पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को विक्रम का शव लेकर परिजन और स्थानीय लोग सिजुआ एरिया महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए. करीब 12 घंटे से लोग शव के साथ धरना दे रहे हैं. उनकी मांग है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और भू-धंसान से प्रभावित सभी परिवारों का सुरक्षित पुनर्वास कराया जाए.

 

बच्चे के पिता भीम बहादुर उर्फ गुड्डू ने कहा कि अपने मृत बच्चे की क्या कीमत लगाएं. पूरा परिवार अस्पताल में है और मेरा बड़ा बेटा हमेशा के लिए साथ छोड़ गया. प्रबंधन उचित मुआवजा दे. उन्होंने घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराने की भी बात कही.


बीसीसीएल की दोहरी नीति स्वीकार नहीः अशोक लाल

कांग्रेस नेता अशोक प्रकाश लाल ने कहा कि मुआवजे के मामले में बीसीसीएल प्रबंधन की दोहरी नीति स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने के साथ प्रभावित परिवारों को नियोजन और जेरेडा के माध्यम से सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की.


खबर लिखे जाने तक आंदोलन जारी था. प्रबंधन की ओर से वार्ता के लिए कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था. परिजनों की मांग है कि मृतक के परिवार को सम्मानजनक मुआवजा, प्रभावित परिवारों को नियोजन और सुरक्षित पुनर्वास की व्यवस्था की जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही