Search

 
 
 

Dhanbad News  : राहुल गांधी को नहीं पता कब, कहां और क्या बोलना चाहिए : अन्नपूर्णा देवी

केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शनिवार को धनबाद दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला
 
  •  केंद्रीय मंत्री ने गिनाईं मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां, स्वच्छता अभियान में भी लिया हिस्सा

Dhanbad : केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शनिवार को धनबाद दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला.उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के 12 साल बेमिसाल केवल एक नारा नहीं बल्कि देश की जनता के विश्वास,और सुशासन का प्रमाण है.

 

Uploaded Image

 

मीडिया से बातचीत के दौरान अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राहुल गांधी को यह समझ नहीं है कि कब ,कहां और क्या बोलना चाहिए.उन्होंने आरोप लगाया कि देश की शिकायतें विदेश की धरती पर नहीं की जानी चाहिए.उन्होंने कहा कि यदि उन्हें सही समझ होती तो एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अर्धनग्न प्रदर्शन नहीं कराया जाता.

 

केंद्रीय मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि देश आज वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है लेकिन राहुल गांधी को यह दिखाई नहीं देता.धनबाद प्रवास के दौरान अन्नपूर्णा देवी ने महावीर मंदिर और काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य और देश की सुख-समृद्धि की कामना की.

 

इसके बाद उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई में भी हिस्सा लिया .स्वच्छता अभियान के तहत उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया.केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.इस दौरान उन्होंने स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी के महत्व पर भी बल दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही