Dhanbad News : धनबाद मंडल ने ट्रेनों में बिना टिकट और अनियमित तरीके से यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है. गुरुवार को मंडल के विभिन्न स्टेशनों और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान में कुल 479 यात्री पकड़े गए. इनसे जुर्माने के रूप में 3,79,942 रुपये की वसूली की गई.
रेलवे की टीमों ने स्टेशनों के अलावा विभिन्न ट्रेनों में भी सघन जांच की. इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, उचित प्राधिकार के बिना सफर करने वाले और बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्री पकड़े गए. सभी से जुर्माना वसूला गया. उन्हें भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की सख्त हिदायत दी गई.
मेगा टिकट जांच अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ देखने को मिली. अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के साथ रेलवे के राजस्व में होने वाले नुकसान को रोकना और यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक करना है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.