Search

 
 
 

Dhanbad News : रेलवे का मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 847 बेटिकट यात्रियों से वसूले 7.92 लाख रु जुर्माना

धनबाद रेल मंडल में शनिवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान कुल 847 यात्रियों को पकड़कर उनसे 7,92,730 रुपये जुर्माना वसूला गया.
 
ट्रेन में टिकट चेक करतीं टीटीई.

Dhanbad : धनबाद रेल मंडल में शनिवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान में बिना टिकट यात्रा करने वालों, अनधिकृत श्रेणी में सफर करने वालों तथा बिना बुक कराए सामान ले जाने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई. कुल 847 यात्रियों को पकड़कर उनसे 7,92,730 रुपये जुर्माना वसूला गया. 


टिकट जांच अभियान के तहत धनबाद मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के अलावा मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच की गयी. अभियान के चलते स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की खासी भीड़ देखी गई. मंडल के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि टिकट जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने और यात्रा करने से पहले वैध टिकट अवश्य लें. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही