Search

 
 
 

Dhanbad News : कालूबथान में सड़क हादसे के बाद बवाल, मुखिया पति से मारपीट, एक धराया

पिंडराहाट पंचायत में एक भारी वाहन के सड़क किनारे बने ड्रेन में घुस जाने से ड्रेन क्षतिग्रस्त हो गया. इसकी मरम्मत की मांग को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया.
 
एक-दूसरे से उलझते लोग.

Dhanbad : धनबाद जिले के निरसा के कालूबथान क्षेत्र में शनिवार को सड़क दुर्घटना के बाद हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पिंडराहाट पंचायत में एक भारी वाहन के सड़क किनारे बने ड्रेन में घुस जाने से ड्रेन क्षतिग्रस्त हो गया. इसकी मरम्मत की मांग को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. पंचायत की मुखिया के पति के साथ मारपीट की गई. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा है.


जानकारी के अनुसार, एमपीएल से जुड़ा एक भारी वाहन पिंडराहाट पंचायत की ग्रामीण सड़क से गुजर रहा था. इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे बने ड्रेन में जा घुसा, जिससे ड्रेन क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना मिलने पर पंचायत की मुखिया बालिका मुर्मू अपने पति व ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचीं. ग्रामीणों ने वाहन चालक से क्षतिग्रस्त ड्रेन की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की. इसी दौरान वाहन से जुड़े लोगों व ग्रामीणों के बीच कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई.

 

 


आरोप है कि इस दौरान मुखिया के पति के साथ मारपीट की गई. घटना के समय पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे. सूचना मिलते ही कालूबथान थाना की अतिरिक्त पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. घटना के बाद वहां पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही