Search

 
 
 

Dhanbad News : निरसा में चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, कोई हताहत नहीं

निरसा में बुधवार की शाम एनएच-19 पर चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और स्कॉर्पियो जलकर राख हो गई. इस घटना में किसी प्रकार के हताहत होने की सूचना नहीं है.
 
स्कॉर्पियो से उठतीं आग की लपटें.

Dhanbad : धनबाद जिले के निरसा में बुधवार की शाम एनएच-19 पर चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और स्कॉर्पियो जलकर राख हो गई. इस घटना में किसी प्रकार के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना निरसा के पुराने थाना से करीब 100 मीटर दूर धनबाद की ओर जाने वाली सड़क पर हुई. 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन में अचानक आग लगी और कुछ ही मिनटों में लपटें विकराल हो गईं, जिससे वाहन को बचाने का कोई मौका नहीं मिल सका. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पास में खड़ी मिक्सर मशीन की टंकी से पानी लेकर आग बुझाने का प्रयास किया. दमकल गाड़ी करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची.

 

वाहन मालिक विराज मंडल ने बताया कि स्कॉर्पियो मात्र आठ महीने पहले खरीदी थी और हाल ही में उसकी सर्विसिंग भी कराई गई थी. ऐसे में अचानक आग लगने की वजह समझ से परे है. सूचना मिलते ही निरसा पुलिस मौके पर पहुंची और जली हुई स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में लेकर आग लगने के कारणों की जांच-पड़ताल में जुट गई. आग के कारण कुछ समय के लिए एनएच-19 पर यातायात प्रभावित रहा. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही