Search

 
 
 

Dhanbad News : IIT-ISM में स्किल सर्टिफिकेट डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी, 147 प्रतिभागियों को मिला प्रमाणपत्र

आईआईटी (आईएसएम) के माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग द्वारा गुरुवार को टेक्समिन सेमिनार हॉल में स्किल सर्टिफिकेट डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी-2026 का आयोजन किया गया.
 
  •  32 को मिला रोजगार

Dhanbad : आईआईटी (आईएसएम) के माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग द्वारा गुरुवार को टेक्समिन सेमिनार हॉल में स्किल सर्टिफिकेट डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी-2026 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) 4.0 के तहत संचालित असिस्टेंट माइन सर्वेयर प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए.

 

समारोह में कुल 147 प्रमाणपत्र वितरित किए गए जिनमें तीन माह का प्रशिक्षण पूरा करने वाले 85 प्रशिक्षु और प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़े 62 प्रशिक्षक शामिल थे. प्रशिक्षण आईआईटी (आईएसएम) के विशेषज्ञों के साथ-साथ बीसीसीएल, एसबीआई व अन्य औद्योगिक संस्थानों के सहयोग से आयोजित किया गया. 

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि व संस्थान के उपनिदेशक प्रो. धीरज कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.उन्होंने बताया कि संस्थान भविष्य में भी उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास कार्यक्रम संचालित करता रहेगा.विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एस. चौधरी ने कहा कि पाठ्यक्रम को व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है ताकि प्रशिक्षु रोजगार के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें.

 

कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि हाल ही में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से 32 प्रशिक्षुओं को रोजगार मिल चुका है जो कार्यक्रम की सफलता और उद्योगों में कुशल माइन सर्वेयर्स की बढ़ती मांग को दर्शाता है.कार्यक्रम में संस्थान के फैकल्टी सदस्य, उद्योग प्रतिनिधि, प्रशिक्षु और उनके अभिभावक उपस्थित रहे. अंत में प्रमाणपत्र वितरण और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही