Search

 
 
 

Dhanbad News: पिता की नौकरी के लिए बेटे ने कराई हत्या, बरोरा पुलिस का खुलासा, 10 लाख की सुपारी

बरोरा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिले अज्ञात शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या की साजिश में मृतक के बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि बीसीसीएल में अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने की लालच में बेटे ने ही अपने पिता की हत्या की साजिश रची थी.
 

Dhanbad: बरोरा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिले अज्ञात शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या की साजिश में मृतक के बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि बीसीसीएल में अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने की लालच में बेटे ने ही अपने पिता की हत्या की साजिश रची थी.


गुरुवार को ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने बताया कि 20 जून 2026 की सुबह करीब 4:45 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि चिटाही से बरोरा जाने वाली पीसीसी सड़क के किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा है. सूचना मिलते ही बरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. 


इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया. जांच के दौरान मृतक की पहचान तुलेश्वर नोनिया के रूप में हुई. तकनीकी साक्ष्य, पूछताछ और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की. 


पूछताछ और जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक का पुत्र विजय नोनिया अपने पिता की मृत्यु के बाद बीसीसीएल में अनुकंपा के आधार पर नौकरी हासिल करना चाहता था. इसी उद्देश्य से उसने अखिलेश मल्लाह और अमित कुमार सिंह को अपने पिता की हत्या के लिए कथित रूप से 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी.

 

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा पत्थर, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, खून से सने कपड़े, जूते-चप्पल, गमछा तथा मोबाइल फोन बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों में विजय नोनिया, अखिलेश मल्लाह और अमित कुमार सिंह शामिल हैं. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही