Search

 
 
 

Dhanbad News : धनबाद रेलवे स्टेशन पर कांवरियों के लिए विशेष सुविधा

श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पर विशेष सहायता व सेवा अभियान चलाया गया.
 
यात्रियों की सेवा में जुटे रेल कर्मी.

Dhanbad : श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पर विशेष सहायता व सेवा अभियान चलाया गया. इस अभियान में रेलवे के वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों और स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.


अभियान के दौरान रेलवे कर्मियों ने कांवरियों को सही प्लेटफॉर्म, ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान की जानकारी, टिकट संबंधी मार्गदर्शन और स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी दी. जरूरतमंद श्रद्धालुओं को सहयोग भी उपलब्ध कराया गया. ताकि उनकी यात्रा किसी प्रकार की परेशानी के बिना पूरी हो सके.

 

रेलवे अधिकारियों और एनजीओ प्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं से स्टेशन परिसर में अनुशासन बनाए रखने, कतारबद्ध होकर यात्रा करने तथा स्वच्छता और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की. यात्रियों को भीड़भाड़ के दौरान सतर्क रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल रेलवे कर्मियों से संपर्क करने की सलाह दी गई. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए धनबाद स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही