Dhanbad News : धनबाद SSP प्रभात कुमार ने शुक्रवार को DSP विधि-व्यवस्था कार्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, पेंडिंग केसों की स्थिति और रिकॉर्ड के रखरखाव की गहन समीक्षा की. उन्होंने विभिन्न शाखाओं और कक्षों में जाकर फाइलों तथा दस्तावेजों की जांच की.
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने वर्ष 2023 तक के सभी पेंडिंग केसों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर उनका जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. कहा कि अनुसंधान में आ रही बाधाओं को तुरंत दूर करें, केस डायरी, सुपरविजन रिपोर्ट, चार्जशीट और फाइनल रिपोर्ट जैसे सभी आवश्यक अभिलेखों को अपडेट रखें.
उन्होंने लंबित वारंटों की नियमित समीक्षा करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया ताकि अदालती प्रक्रिया में कोई देरी न हो. वहीं पुराने मामलों के निपटारे के साथ-साथ नए मामलों में जांच की गुणवत्ता बनाए रखने, थाना स्तर से प्राप्त रिपोर्टों की समयबद्ध समीक्षा करने और हर स्तर पर पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय करने का भी निर्देश दिया गया. मौके पर DSP विधि-व्यवस्था प्रकाश सोय, थाना प्रभारी व कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.