Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : बरवाअड्डा में नकली शराब का जखीरा बरामद, 16 हजार बोतलें जब्त

बरवाअड्डा थाना पुलिस ने मरिचो पंचायत के कांडालागा गांव में एक घर के पीछे बने बकरी शेड में छापेमारी कर नकली अंग्रेजी शराब की 335 पेटियां बरामद की. इनमें 16,080 बोतल शराब मिली है. बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है.
Advertisement
Advertisement
जब्त शराब के बारे में जानकारी देते डीएसपी कुमार बिनोद.

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बरवाअड्डा थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब बरामद की है. एसएसपी प्रभात कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बरवाअड्डा पुलिस ने बुधवार देर शाम मरिचो पंचायत के कांडालागा गांव में एक घर के पीछे बने बकरी शेड में छापेमारी की. शेड से नकली अंग्रेजी शराब की 335 पेटियां बरामद की गईं. इनमें 16,080 बोतल शराब मिली है. बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है.

 

इसे भी पढ़ें


यह जानकारी मुख्यालय-1 डीएसपी कुमार बिनोद ने गुरुवार को बरवाअड्डा थाना परिसर में प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि शराब कारोबारी सुनील रजक के घर के पीछे बने बकरी शेड में शराब की बोतलें छिपाकर रखी गई थीं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब की खेप को बिहार भेजने की तैयारी थी. पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया.

 
डीएसपी ने बताया कि फरार शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे बिहार भेजने के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे. 
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही