Search

 
 
 

Dhanbad News: गोविंदपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, डेढ़ साल की मासूम समेत 5 को काटा

जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौड़तूपा पंचायत में मंगलवार को एक आवारा कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया. कुत्ते ने डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची समेत पांच लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौड़तूपा पंचायत में मंगलवार को एक आवारा कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया. कुत्ते ने डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची समेत पांच लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई. सभी घायलों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) भेजा गया, जहां उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन दी गई.

इसे भी पढ़ें: 

घायलों में 9 वर्षीय रिशव महतो, 1 वर्ष 7 माह की इनाया हसन, 6 वर्षीय महताब अंसारी, 13 वर्षीय अरसद अंसारी और 34 वर्षीय शरियम बीबी शामिल हैं. सभी का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है.

 

ग्रामीणों के अनुसार कुत्ता लगातार लोगों पर हमला कर रहा था जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. लोगों की सुरक्षा को देखते हुए ग्रामीणों ने उसे घेरकर मार डाला.घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी अभियान चलाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा हो सकती हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही