Search

 
 
 

Dhanbad News : कांवरियों की सुविधा को धनबाद-पटना इंटरसिटी का फतुहा व अथमल गोला में अस्थायी ठहराव

रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान धनबाद–पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस का फतुहा व अथमल गोला स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है. यह व्यवस्था 30 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रभावी रहेगी.
 

Dhanbad : रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान धनबाद–पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस का फतुहा व अथमल गोला स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है. यह व्यवस्था 30 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रभावी रहेगी. यह निर्णय कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखा लिया गया है.


रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार श्रावणी मेला अवधि में ट्रेन संख्या 13331 धनबाद–पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस अथमल गोला स्टेशन पर दोपहर 3:04 बजे पहुंचेगी और 3:06 बजे प्रस्थान करेगी. फतुहा में दोबर 3:42 बजे पहुंचेगी और 3:44 बजे प्रस्थान करेगी.


वहीं, ट्रेन संख्या 13332 पटना–धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस फतुहा में सुबह 08:53 बजे पहुंचेगी और 08:55 बजे खुल जाएगी. जबकि अथमल गोला में आगमन सुबह 9:38 बजे और प्रस्थान 9:40 बजे होगा. रेलवे के इस निर्णय से श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं व अन्य यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी.
 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही