Dhanbad News : धनबाद रेल मंडल में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. शनिवार को धनबाद स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान 79 यात्रियों को पकड़ा गया. इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, उचित प्राधिकार के बिना यात्रा करने वाले व बिना बुक किए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे. यात्रियों से कुल 53,695 रुपये जुर्माना वसूला गया.
इसे भी पढ़ें
रेलवे अधिकारियों ने पकड़े गए यात्रियों को भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी. टिकट जांच के दौरान स्टेशन के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई. रेल अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और रेलवे राजस्व की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टिकट जांच अभियान लगातार जारी रहेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

