Dhanbad News: रेलवे में बिना टिकट और अनियमित तरीके से यात्रा करने वालों के खिलाफ धनबाद मंडल ने मंगलवार को व्यापक स्तर पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया. इस विशेष अभियान में रेलवे की जांच टीमों ने 461 यात्रियों को पकड़ा. इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में कुल 4 लाख 16 हजार 650 रुपये की वसूली की गई.
इसे भी पढ़ें:
https://lagatar.in/nisha-bhagat-was-alone-at-time-her-suicide-cbi-has-returned-to-pithoria-to-recreate-crime-scene
https://lagatar.in/world-shaken-by-cyberattacks-on-news-finance-and-retail-companies-on-november-16
अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, उचित प्राधिकार के बिना सफर करने वाले और बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की जांच की गई. चेकिंग टीमों ने विभिन्न रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान पकड़े गए यात्रियों को भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की सख्त हिदायत दी गई.
मेगा टिकट चेकिंग अभियान के कारण विभिन्न स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ देखने को मिली. रेलवे के इस अभियान से बेटिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप की स्थिति रही.
धनबाद मंडल पूर्व मध्य रेल की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यात्रियों की सुविधा और रेलवे राजस्व की सुरक्षा के लिए टिकट जांच अभियान लगातार जारी रहेगा. मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि प्लेटफॉर्म में प्रवेश करने से पहले उचित टिकट अवश्य लें और जिस श्रेणी का टिकट उनके पास है उसी श्रेणी में यात्रा करें. नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना भरना पड़ सकता है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें