Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दो एक्सप्रेस ट्रेनों का समय बदला, अपडेट देखकर यात्रा करने की अपील

कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: गोरखपुर छावनी–पनियहवा रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण रेलवे ने दो महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया है. यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित रेल परिचालन को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों को निर्धारित समय से विलंब से चलाने का निर्णय लिया गया है. रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 20 जुलाई को गाड़ी संख्या 15022 गोरखपुर–शालिमार एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन गोरखपुर से 105 मिनट (1 घंटा 45 मिनट) की देरी से रवाना होगी.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/bank-account-of-ranchis-jagannathpur-temple-trust-committee-frozen

https://lagatar.in/threat-to-blow-up-dhanbad-head-post-office-with-a-bomb-premises-evacuated

 

इसी प्रकार 20 जुलाई को गाड़ी संख्या 15027 संबलपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन संबलपुर से 300 मिनट (5 घंटे) की देरी से प्रस्थान करेगी. रेलवे ने बताया कि यह बदलाव गोरखपुर छावनी–पनियहवा रेलखंड पर चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण किया गया है. इस कार्य के पूरा होने के बाद रेल परिचालन और अधिक सुरक्षित एवं सुचारु होगा.

 

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अपडेट समय-सारिणी की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस (NTES) या रेलवे हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त कर लें ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही