Search

 
 
 

Dhanbad News : रेलवे स्टेशन पार्किंग में कथित अवैध वसूली के विरोध में टोटो चालकों का प्रदर्शन

Dhanbad : रेलवे स्टेशन परिसर में पार्किंग शुल्क के नाम पर कथित अवैध वसूली व ई-रिक्शा (टोटो) चालकों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया. एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन झारखंड ई-रिक्शा (टोटो) संघ के बैनर तले चालकों ने गुरुवार को डीआरएम कार्यालय के समक्ष किया.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : रेलवे स्टेशन परिसर में पार्किंग शुल्क के नाम पर कथित अवैध वसूली व ई-रिक्शा (टोटो) चालकों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया. एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन झारखंड ई-रिक्शा (टोटो) संघ के बैनर तले चालकों ने गुरुवार को डीआरएम कार्यालय के समक्ष किया. 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े..


इस दौरान चालकों ने अपनी टोटो सड़क किनारे खड़ी कर सांकेतिक चक्का जाम किया और रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने पार्किंग शुल्क निर्धारित दर के अनुसार लेने, कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. आंदोलन के कारण कुछ समय के लिए डीआरएम कार्यालय के बाहर गहमागहमी का माहौल बना रहा.

 

 

संघ के संरक्षक व कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा ने आरोप लगाया कि रेलवे स्टेशन परिसर की पार्किंग में निर्धारित 10 रूपये की जगह टोटो चालकों से 40 रुपये तक वसूले जा रहे हैं. चालक इसका विरोध करते हैं तो उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और अभद्र व्यवहार किया जाता है.

 


उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार डीआरएम को ज्ञापन सौंपा गया लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

 

 

धरना में शामिल टोटो चालकों ने कहा कि वे प्रतिदिन मेहनत कर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाते हैं लेकिन रेलवे स्टेशन परिसर में उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया जाता है.

 

उन्होंने मांग की कि पार्किंग शुल्क केवल निर्धारित दर के अनुसार ही लिया जाए. कथित अवैध वसूली  पर तत्काल रोक लगाई जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

 

चालकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी.



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही