Search

 
 
 

Dhanbad News : ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 30 वाहन जब्त, बिना डीएल के छह चालक पकड़ाए

Dhanbad News: ट्रैफिक डीएसपी रोहित कुमार साव ने कहा कि सड़क सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.
 
जांच करती पुलिस की टीम.

Dhanbad News : धनबाद ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चलाने वालों के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया. प्रशिक्षु आईपीएस अंकित सिन्हा के नेतृत्व में जिले के विभिन्न इलाकों में चले इस अभियान में 30 वाहन जब्त किये गये. वहीं, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वाले छह चालकों पर कार्रवाई की गई. कुल करीब पांच लाख रुपये का चालान काटा गया.


अभियान में ट्रैफिक डीएसपी रोहित कुमार साव समेत अन्य पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे. इस दौरान नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने, जरूरी दस्तावेज नहीं रखने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई.


पुलिस ने लापरवाही और नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वाले ऑटो व टोटो चालकों को विशेष रूप से चिह्नित किया. ट्रैफिक डीएसपी रोहित कुमार साव ने कहा कि सड़क सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही