Search

 
 
 

Dhanbad News :  कार से टकराने के बाद बाइक सवार युवकों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल

धनबाद के बरवाअड्डा में एनएच-19 पर सोमवार की शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा हाजरा मोड़ के समीप हुआ.
 
घटनास्थल पर जुटी भीड़.

Dhanbad : धनबाद के बरवाअड्डा में एनएच-19 पर सोमवार की शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा हाजरा मोड़ के समीप हुआ. बाइक रॉन्ग साइड से आ रही थी. इसी दौरान उसकी टक्कर एक कार से हो गई. टकराने के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े. इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया.

 


इस हादसे में बलियापुर डांगी निवासी जयदेव महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप हाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया. बरवाअड्डा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेजा. वहीं, मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही