Search

 
 
 

Dhanbad News : चिरकुंडा की दो बेटियां वर्ल्ड कप किकबॉक्सिंग में दिखाएंगी दम

धनबाद जिले के चिरकुंडा की दो प्रतिभाशाली किकबॉक्सर मनदीप कौर व राजदीप कौर का चयन भारतीय टीम में हुआ है. वे वाको उज्बेकिस्तान किकबॉक्सिंग वर्ल्ड कप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी है.
 
डीसी आदित्य रंजन से मुलाकात करतीं खिलाड़ी.

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा की दो प्रतिभाशाली किकबॉक्सर मनदीप कौर व राजदीप कौर का चयन भारतीय टीम में हुआ है. वे वाको उज्बेकिस्तान किकबॉक्सिंग वर्ल्ड कप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी है. दोनों खिलाड़ियों के चयन से धनबाद सहित पूरे झारखंड में खुशी की लहर है.


झारखंड एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन से जुड़ी दोनों खिलाड़ी उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में होने वाले WAKO Uzbekistan Kickboxing World Cup-2026 में भारतीय टीम की ओर से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी. यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 13 से 18 अक्टूबर 2026 तक होगी.

 

दोनों खिलाड़ियों ने शुक्रवार को धनबाद डीसी आदित्य रंजन से उनके कार्यालय में मुलाकात की. उन्होंने डीसी को आवेदन देकर प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए सहयोग करने का आग्रह किया. इस पर डीसी ने उन्हें नियमानुसार सहयोग का आश्वासन दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही