Search

 
 
 

Dhanbad News : टुंडी CHC में जन्मी नवजात की मौत के बाद बवाल, आक्रोशितों ने पांच घंटे सड़क जाम की

Dhanbad News :  जानकारी के अनुसार,  बुधवार को टुंडी प्रखंड की करीना कुमारी को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था. गुरुवार को प्रसव के बाद उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया. परिजनों के मुताबिक, जन्म के बाद बच्ची काफी देर तक नहीं रोई. इसे लेकर परिजनों ने डॉक्टरों से चिंता जताई. लेकिन उन्हें बच्ची के सामान्य होने की बात कहकर आश्वस्त किया गया.
 
अधिकारियों द्वारा जांच के लिए लिखित आश्वाशन देते हुए
  • स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल

Dhanbad News :  जिले की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है. डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की कथित लापरवाही के कारण टुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्मी एक नवजात बच्ची की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि बच्ची की गंभीर स्थिति के बावजूद समय पर उसे रेफर नहीं किया गया. यही नहीं सदर अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं कराई गई. 

 

Uploaded Image

परिजनों ने गिरिडीह-गोविंदपुर मुख्य मार्ग जाम की 

 

नवजात की मौत से नाराज परिजन और ग्रामीण शव लेकर गिरिडीह-गोविंदपुर मुख्य मार्ग पर पहुंच गए और सड़क जाम की, जिससे देर रात तक घंटों सड़क पर आवागमन बाधित रहा. सूचना मिलने पर टुंडी के बीडीओ विशाल कुमार पांडेय व स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को मामले की जांच कराने और लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया और करीब पांच घंटे बाद आवागमन सुचारू हुआ. 

 

जानकारी के अनुसार,  बुधवार को टुंडी प्रखंड की करीना कुमारी को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था. गुरुवार को प्रसव के बाद उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया. परिजनों के मुताबिक, जन्म के बाद बच्ची काफी देर तक नहीं रोई. इसे लेकर परिजनों ने डॉक्टरों से चिंता जताई. लेकिन उन्हें बच्ची के सामान्य होने की बात कहकर आश्वस्त किया गया. परिजनों का कहना है कि वे लगातार बच्ची को बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की गुहार लगाते रहे. लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई. 

 

करीब पांच घंटे बाद दूसरी शिफ्ट में आई नर्स ने बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से एंबुलेंस की मांग की. लेकिन उन्हें एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई. मजबूरन परिजन निजी वाहन से नवजात को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि यदि बच्ची को समय रहते अस्पताल लाया जाता तो उसकी जान बचने की संभावना थी. इस बात से परिजनों का आक्रोश और बढ़ गया और उन्होंने गिरिडीह-गोविंदपुर मुख्य मार्ग जाम कर दियाा. 

 

Uploaded Image

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही