Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News :   मटकुरिया चेकपोस्ट पर मवेशी लदा वाहन पकड़ा गया, एक भागा, चालक हिरासत में

शहर के मटकुरिया चेकपोस्ट के पास गुरुवार को मवेशी लदा एक मैजिक वाहन पकड़ा गया. हालांकि एक अन्य संदिग्ध वाहन मौके से फरार होने में सफल रहा. पकड़े गए वाहन और चालक को बैंक मोड़ थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया. इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad :  शहर के मटकुरिया चेकपोस्ट के पास गुरुवार को मवेशी लदा एक मैजिक वाहन पकड़ा गया. हालांकि एक अन्य संदिग्ध वाहन मौके से फरार होने में सफल रहा. पकड़े गए वाहन और चालक को बैंक मोड़ थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया. इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, गौ रक्षा दल को सूचना मिली थी कि गोधर चेकपोस्ट की ओर से मवेशी लदे कुछ वाहन शहर की ओर प्रवेश करने वाले हैं. सूचना के आधार पर दल के सदस्यों ने मटकुरिया चेकपोस्ट के पास घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी.  इसी दौरान एक संदिग्ध मैजिक वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें दो मवेशी पाए गए. हालांकि दूसरा वाहन तेज रफ्तार में मौके से भाग निकला.

 

फिलहाल हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मवेशी को कहां से लाया जा था और उसे कहां पहुंचाया जा रहा था. फरार वाहन की तलाशी के लिए आसपास के इलाकों में भी जांच की जा रही है.

 

इस संबंध में गौ रक्षा दल के सदस्य अक्षत पासवान ने बताया कि सूचना के आधार पर समय रहते कार्रवाई की गई, जिससे एक वाहन को पकड़ने में सफलता मिली. वहीं द्वारका प्रसाद तिवारी ने भी गौ रक्षा दल के सदस्यों की सराहना की. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही