Search

 
 
 

Dhanbad News : न्याय आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

प्रशिक्षु जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजयकांत श्रीवास्तव व जे जननी ने लाभुकों के बीच अबुआ आवास, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, लेबर कार्ड सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया.
 
लाभुक को योजना के लाभ का प्रमाणपत्र सौंपते न्यायिक अधिकारी.

Dhanbad : धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर शनिवार को दामोदरपुर पंचायत भवन में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिला प्रशासन व जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से आयोजित इस विशेष शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया.


कार्यक्रम में प्रशिक्षु जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजयकांत श्रीवास्तव व जे जननी ने लाभुकों के बीच अबुआ आवास, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, लेबर कार्ड सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया. न्यायिक पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. उनके अधिकारों व उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक किया. कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय व सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन एवं न्यायपालिका की प्राथमिकता है. 


कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन पीयूष कुमार, मुखिया कमली हांसदा, उपमुखिया राजेश शर्मा, पंचायत सचिव चंदा कुमारी, वार्ड सदस्य सुनीजन हांसदा, बीपीआरओ मधुसूदन पासवान, पैरा लीगल वॉलंटियर हेमराज चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही