Search

 
 
 

Dhanbad News : निरसा में वार्ड सदस्य के पति की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या

निरसा थाना क्षेत्र की साहेबगंज बस्ती में मंगलवार तड़के हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. वार्ड सदस्य सोनामुनी मरांडी के घर में घुसकर उनके पति रूपलाल मरांडी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई.
 
शोकाकुल परिजन व स्थानीय लोग.

Dhanbad : धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र की साहेबगंज बस्ती में मंगलवार तड़के हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. वार्ड सदस्य सोनामुनी मरांडी के घर में घुसकर उनके पति रूपलाल मरांडी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है.


जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब चार बजे एक अनजान व्यक्ति वार्ड सदस्य के घर में घुस गया सो रहे रूपलाल मरांडी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमलावर ने उनके सिर और गले पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद व फरार हो गया.


घटना की सूचना मिलते ही निरसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया है. निरसा एसडीपीओ लिलेश्वर महतो ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही