Search

 
 
 

Dhanbad News : अब संसद में उठाएंगे बारामुड़ी खटाल का मुद्दा- सांसद पप्पू यादव

Dhanbad News : पप्पू यादव ने कहा कि बारामुड़ी खटाल का मामला संसद के आगामी सत्र में उठाया जाएगा. सत्र शुरू होते ही वह इस मुद्दे को सदन में रखेंगे. ताकि गरीब परिवारों के विस्थापन और उनके अधिकारों से जुड़े सवाल राष्ट्रीय स्तर पर उठ सकें
 
खटाल वासियों को संबोधित करते सांसद पप्पू यादव.

Dhanbad News : धनबाद के बारामुड़ी खटाल को हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ राजनीतिक विरोध भी तेज हो गया है. बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव बुधवार को धनबाद पहुंचे. यहां आयोजित सभा में उन्होंने जिला प्रशासन और अधिकारियों के खिलाफ जमकर हमला बोला. कहा कि बारामुड़ी खटाल के गरीब परिवारों के हक और अधिकार की लड़ाई अब केवल धनबाद तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे सड़क से संसद तक पहुंचाया जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें


पप्पू यादव ने कहा कि बारामुड़ी खटाल का मामला संसद के आगामी सत्र में उठाया जाएगा. सत्र शुरू होते ही वह इस मुद्दे को सदन में रखेंगे. ताकि गरीब परिवारों के विस्थापन और उनके अधिकारों से जुड़े सवाल राष्ट्रीय स्तर पर उठ सकें. उन्होंने धनबाद के सीओ की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए और उनकी संपत्ति की जांच कराने के लिए ईडी को पत्र लिखने की बात कही.


पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि जिले में कई अधिकारी भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं. गरीबों के साथ अन्याय किया जा रहा है. प्रशासनिक पदों पर बैठे अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए. सरकारी कार्रवाई के नाम पर गरीब परिवारों को परेशान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

सरकार से नहीं, अधिकारियों के खिलाफ है लड़ाई

पप्पू यादव ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि भ्रष्ट अधिकारियों और व्यवस्था में व्याप्त इंस्पेक्टर राज के खिलाफ है. यदि प्रशासन ने गरीब परिवारों के साथ अन्याय जारी रखा, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा. जरूरत पड़ी तो वह खुद बारामुड़ी खटाल पहुंचकर धरने पर बैठेंगे.


उन्होंने चेतावनी दी कि बारामुड़ी खटाल के लोगों को उनके हक से वंचित करने की कोशिश हुई तो इसका पुरजोर विरोध होगा.गरीबों के घर और परिवार का भविष्य दांव पर लगाकर कोई भी प्रशासनिक कार्रवाई उचित नहीं है.उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और उनके अधिकारों के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही