Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : BCCL के बंद पड़े रोप-वे ढांचे को हटाने का काम शुरू

जिले में बंद पड़े बीसीसीएल के पुराने रोप-वे (Ropeway) और लोहे के परित्यक्त ढांचों को हटाने की मुहिम तेज कर दी गई है. उपायुक्त के निर्देश के बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने विभिन्न क्षेत्रों में वर्षों से बंद पड़े रोप-वे संरचनाओं को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है.
Advertisement
Advertisement
  • डीसी के आदेश पर बंद पड़े रोप-वे ढांचे हटाने की कार्रवाई तेज
  • जामाडोबा डुमरी में बीसीसीएल ने शुरू की कटाई

Dhanbad :   जिले में बंद पड़े बीसीसीएल के पुराने रोप-वे (Ropeway) और लोहे के परित्यक्त ढांचों को हटाने की मुहिम तेज कर दी गई है. उपायुक्त के निर्देश के बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने विभिन्न क्षेत्रों में वर्षों से बंद पड़े रोप-वे संरचनाओं को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है.

 

इसी क्रम में बुधवार को झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामाडोबा डुमरी 2 नंबर में बंद पड़े रोप-वे के लोहे के ढांचे को काटकर हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई. कार्रवाई के दौरान बीसीसीएल अधिकारियों के साथ सीआईएसएफ और जोड़ापोखर थाना की पुलिस भी मौजूद रही.

 

सुरक्षा व्यवस्था के बीच मशीनों और गैस कटर की सहायता से जर्जर एवं अनुपयोगी लोहे के ढांचों को हटाया गया. 

 

Uploaded Image

सुरक्षा संबंधी खतरे व अवैध गतिविधियों को मिल रहा था बढ़ावा

इस संबंध में बीसीसीएल ईजे एरिया ईएनएम विभाग के असिस्टेंट मेनेजर और कर्मी कुलवंत सिंह ने बताया कि वरीय अधिकारी के आदेश पर आज जामाडोबा डुमरी 2 नंबर में बंद पड़े 2 रोप-वे के लोहे के ढांचे को काटकर हटाया जा रहा है.

 

सुरक्षा को लेकर सड़क के दोनों और बैरिकेडिंग कर दी गई है. सीआईएसएफ और जोड़ापोखर थाना की पुलिस मौके पर मौजूद है. उन्होंने कहा कि बंद पड़े इन ढांचों से सुरक्षा संबंधी खतरे उत्पन्न होने के साथ-साथ अवैध गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा था.

 

Uploaded Image

अवैध कटाई को लेकर गिरोहों के बीच आए दिन वर्चस्व की लड़ाई

बता दें कि बीसीसीएल के कई क्षेत्रों में वर्षों से बंद पड़े रोप-वे और लोहे के ढांचे कबाड़ चोरों के लिए आसान निशाना बन गया था. इनकी अवैध कटाई और चोरी को लेकर कई बार आपराधिक घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं.

 

कबाड़ और लोहे की अवैध निकासी को लेकर विभिन्न गिरोहों के बीच वर्चस्व की लड़ाई भी देखने को मिलती रही है. कुछ दिनों पूर्व जामाडोबा डुमरी 2 नंबर क्षेत्र में बंद पड़े लोहे के ढांचे की अवैध कटाई को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया था.

 

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हो गई, जिसमें एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था. घायल युवक का इलाज अभी भी चल रहा है. इस घटना के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परित्यक्त ढांचों को हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाई है.

 

अवैध गतिविधियों पर लगेगी रोक

स्थानीय लोगों का मानना है कि बंद पड़े रोप-वे और लोहे के ढांचों को हटाने से न केवल चोरी बल्कि घटना-दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था भी बनी रहेगी .आने वाले दिनों में जिले के अन्य क्षेत्रों में स्थित ऐसे परित्यक्त ढांचों को भी चरणबद्ध तरीके से हटाया जाना चाहिए.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही