Search

 
 
 

Dhanbad News : मशीन की चपेट में आकर कर्मी गंभीर रूप से घायल, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

शहर के जलान फैक्ट्री में सोमवार को काम के दौरान मशीन की चपेट में आने से फैक्ट्री में कार्यरत 50 वर्षीय कर्मी अकरम खान गंभीर रूप से घायल हो गए.
 

Dhanbad : शहर के जलान फैक्ट्री में सोमवार को काम के दौरान मशीन की चपेट में आने से फैक्ट्री में कार्यरत 50 वर्षीय कर्मी अकरम खान गंभीर रूप से घायल हो गए.हादसे के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

 

 

जानकारी के अनुसार आजाद नगर लाल भवन के समीप रहने वाले अकरम खान पिछले लगभग 20 वर्षों से जलान फैक्ट्री में फाइटर के रूप में कार्यरत हैं .घटना के समय वह मशीन के बेल्ट के पास काम कर रहे थे. इसी दौरान कथित तौर पर किसी अन्य व्यक्ति ने मशीन का स्विच चालू कर दिया जिससे बेल्ट तेज गति से चलने लगी और अकरम खान उसकी चपेट में आ गए.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बेल्ट की तेज रफ्तार के कारण अकरम खान दूर जाकर गिर पड़े जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई. हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया.

 

घायल के करीबी नौशाद ने बताया कि डॉक्टरों ने अकरम खान की स्थिति बेहद गंभीर बताई है और उनका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए जहां परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

घायल के परिजनों और करीबी लोगों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि यदि मशीन के स्विच के पास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी होती तो इस तरह की दुर्घटना टाली जा सकती थी. उन्होंने औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही