Dhanbad : NEET पेपर लीक के विरोध में धनबाद में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और उनके इस्तीफे की मांग की.
यूथ कांग्रेस के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो जैसे नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि NEET पेपर लीक की घटना से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है. इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए.
यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आदित्य कुमार ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है. परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं ने छात्रों और अभिभावकों का भरोसा कमजोर किया है. इसलिए केंद्र सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए.
जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने से जुड़े सवाल पर यूथ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के हितों की लड़ाई अपने तरीके से लड़ रही है और भविष्य में भी छात्रों की आवाज बुलंद करती रहेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment