Search

 
 
 

Dhanbad News :  तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Dhanabd News : सुरेंद्र नाथ चंद्र का पुत्र कल्याण चंद्र शुक्रवार की देर शाम गांव के काली मंदिर के पास स्थित बनिया तालाब में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने और घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण तालाब के पास जुटे और उसकी तलाश शुरू की.
 
घटनास्थल की तस्वीर

Dhanabd News : पूर्वी टुंडी के रामपुर गांव में एक परिवार की खुशियां फिर मातम में बदल गईं. यहां तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान कल्याण चंद्र (28 वर्षीय) के रूप में हुई.  कुछ साल पहले इसी परिवार ने अपने बड़े बेटे को खो दिया था. उसकी सर्पदंश से मौत हो गई थी.

 

वहीं अब मंझले बेटे की असमय मौत ने माता-पिता को तोड़कर रख दिया है. उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वहीं पूरे रामपुर गांव में शोक की लहर है.

 

Uploaded Image

घटनास्थल पर लोगों की भीड़

तालाब में नहाने गया था कल्याण

जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र नाथ चंद्र का पुत्र कल्याण चंद्र शुक्रवार की देर शाम गांव के काली मंदिर के पास स्थित बनिया तालाब में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने और घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण तालाब के पास जुटे और उसकी तलाश शुरू की.

 

ग्रामीणों ने युवक को खोजने का काफी प्रयास किया. लेकिन अंधेरा और तालाब की गहराई के कारण सफलता नहीं मिली. शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने फिर से तलाश शुरू की. काफी मशक्कत के बाद तालाब से कल्याण का शव बरामद किया गया. शव मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई.

 

कल्याण चंद्र क्रेडो इंटरनेशनल स्कूल में वाहन चालक के रूप में काम करता था. वह परिवार की आजीविका में सहयोग करता था. वहीं उसके पिता हलवाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही