Search

 
 
 

Dhanbad News : एशियन जालान अस्पताल में युवक की मौत, लापरवाही का आरोप

Dhanbad : शहर के प्रतिष्ठित एशियन जालान अस्पताल में भर्ती एक युवक की मौत हो गई. मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया.
 

Dhanbad : शहर के प्रतिष्ठित एशियन जालान अस्पताल में भर्ती एक युवक की मौत हो गई. मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर स्थिति को शांत कराया. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

 

इसे भी पढ़े...

 

जानकारी के अनुसार, गिरिडीह निवासी 24 वर्षीय मिथलेश पासवान 20 जून को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एशियन जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

 

Uploaded Image


अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था. शुक्रवार को अचानक डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति गंभीर हो गई है. कुछ ही देर बाद डॉक्टरों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना मिलते ही परिजन व स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में विरोध-प्रदर्शन करते हुए इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया. 

 


स्थिति तनावपूर्ण होने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया. मृतक के परिजनों का आरोप है कि मरीज की हालत में पहले सुधार हो रहा था लेकिन शुक्रवार को अचानक डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

 


परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण युवक की जान गई. वहीं अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों के आरोपों को खारिज किया है. डॉक्टरों का कहना है कि मरीज के सिर में गंभीर चोट थी. उसका इलाज चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि पूरी टीम मरीज को बचाने का हरसंभव प्रयास कर रही थी.

 

 

पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही