Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : कुसुम विहार में ठनका गिरने युवक की मौत, महिला गंभीर

सरायढेला की कुसुम विहार बीसीसीएल कॉलोनी में सोमवार को ठनका गिरने से एक यवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.
Advertisement
Advertisement
एसएनएमएमसीएच में इलाजरत महिला.

Dhanbad : धनबाद के सरायढेला स्थित बीसीसीएल की कुसुम विहार कॉलोनी में सोमवार को ठनका गिरने से एक यवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. वहीं, घायल महिला का इलाज जारी है. मृतक की पहचान अमन कुमार (20) के रूप में हुई है, जबकि घायल महिला सोनी रवानी है. 

 


बताया गया कि दोनों करीब एक वर्ष पहले झरिया के अग्नि प्रभावित भौंरा 12 नंबर क्षेत्र से विस्थापित होकर कुसुम विहार स्थित बीसीसीएल कॉलोनी में रहने आए थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार को दोनों छत पर जमा पानी निकाल रहे थे. इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई. दोनों इसकी चपेट में आरप गिर पड़े.


घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने दोनों को एसएनएमएमसीएच पहुंचाया. अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने अमन कुमार को मृत घोषित कर दिया. सोनी रवानी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे के बाद कॉलोनी में मातम छा गया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही