Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अगला चुनाव भाजपा के झूठे वादे और कांग्रेस की ईमानदार पहल के बीच : संतोष

Dhanbad :  धनबाद जिला कांग्रेस की बैठक मंगलवार 13 जून को सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में श्री सिंह ने सभी नगर, प्रखंड, मंच व मोर्चा के जिलाध्यक्षों से परिचर्चा की एवं आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर रणनीति बनाई. श्री सिंह ने कहा कि अगला लोस चुनाव भाजपा के झूठे वादे व कांग्रेस की ईमानदार पहल के बीच है. 2014 से आम जनता को विकास का झूठा वादा किया गया है और अच्छे दिन के सपने दिखाए गए हैं. व्यापारी, युवा व महिला वर्ग भी ठगा महसूस कर रहे हैं. भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है. मोदी जी ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा दिया,  मगर कुलदीप सिंह सेंगर, आशाराम, चिन्मया स्वामी, सांसद बृजभूषण सिंह जैसे भाजपाइयों से बेटियों को बचाना मुश्किल है. कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर धनबाद की सभी विधानसभा के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिया गया है, जो सभी प्रखंड व नगर कमेटी के साथ सामंजस्य स्थापित कर एक-एक बूथ को मजबूत बनाएंगे. इसके बाद बूथ स्तर पर प्रचारात्मक कार्यक्रम शुरू होगा. इसमें धनबाद जिला के सेवादल सहित सभी विंग के पदाधिकारियों की भूमिका अहम होगी. मौके पर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि चुनाव में महिला कांग्रेस अग्रणी भूमिका निभाएगी. जिला उपाध्यक्ष शाहिदा कमर ने कहा कि संगठन सशक्तीकरण के तहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अब तक जो भी कार्य किये हैं वह काबिले तारीफ है. बैठक में बीके सिंह, राजेश्वर यादव, नवनीत नीरज, योगेंद्र सिंह योगी,  लक्ष्मण तिवारी, मंटू दास, कयूम खान, अक्षयवर प्रसाद, इरफान खान चौधरी, जावेद रजा, माला झा, सतपाल सिंह ब्रोका, अनिल साव, राजू दास, जहीर अंसारी, महेंद्र कुमार दुबे, दिनेश यादव, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-two-people-were-sent-to-jail-on-the-complaint-of-jharia-co/">धनबाद:

झरिया सीओ की शिकायत पर दो लोगों को भेजा गया जेल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही