Search

 
 
 

धनबाद: अवैध खनन की शिकायत पर झरिया पहुंची एनजीटी की टीम

 

जांच में उपायुक्त भी रहे साथ, अवैध खदानों को देख अधिकारी भौंचक

Jharia : वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के निर्देश पर चार सदस्य टीम के अधिकारियों ने लोदना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन तथा अवैध खनन के दौरान मौत की शिकायत की जांच की. टीम ने शुक्रवार 21 जुलाई को लक्ष्मी कोलियरी, पारबाद,सेंट्रल सुरुन्गा, पहाड़ीगोड़ा आदि क्षेत्र में लगभग पांच घंटे तक दौरा कर अवैध उत्खनन स्थल की जांच की. कई अवैध खदानों को देख अधिकारी भौंचक रह गए. अधिकारियों की ओर से सूचना देने पर उपायुक्त ने भी क्षेत्र का निरीक्षण किया. जांच टीम का नेतृत्व रांची के राजीव रंजन कर रहे थे. एक अन्य सदस्य कोलकाता के थे, जबकि साथ में धनबाद उपायुक्त नोडल पदाधिकारी के रूप में मौजूद थे. वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग,जिला खनन, CISF एवं वन विभाग की टीम ने जांच में सहयोग किया. मौके पर बीसीसीएल लोदना एरिया के जीएम एवं कई थानों के थानेदार भी मौजूद थे. धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह ने बताया कि एक कंप्लेन पीटीशन नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ( NGT ) में दायर किया गया था, जिसके आलोक में   टीम गठित कर जांच की जा रही है. अवैध माइनिंग समेत अन्य मामलों से संबंधित जानकारी स्थानीय लोगों से जुटा कर स्टेटस रिपोर्ट न्यायालय में दाखिल की जाएगी. उपायुक्त ने बताया कि कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जहां बीसीसीएल के माइनिंग एरिया का लीज उनके पास है, लेकिन सरफेश राइट्स उनके पास ना होकर रैयतों के पास है. क्योंकि जमीन अधिग्रहण करने का प्रोसेस अभी पूरा नहीं हुआ है. वैसी कुछ रैयती जगहों पर अवैध माइनिंग के संकेत मिले हैं. जांच टीम इसपर भी एक रिपोर्ट दायर करेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही