Search

 
 
 

धनबाद : निरसा में एनएचएआई के आदेश से बढ़ी फुटपाथ दुकानदारों की परेशानी

 
Nirsa : एनएचएआई ने निरसा में एनएच की जमीन व पार्किंग रोड पर दुकान लगाने वाले फुटपाथ दुकानदारों को अतिक्रमण खुद हटाने का निर्देश दिया है. उन्हें जल्द जमीन खाली करने को कहा है. इससे दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है. उनके समक्ष परिवार चलाने का संकट उत्पन्न हो गया है. निरसा चौक से हटिया मोड़ तक जहां रोजाना दर्जनों दुकाने लगती थीं, एनएचआई के आदेश के बाद 10 जनवरी को इक्का- दुक्का दुकान ही दिखाई पड़ीं. दुकानदारों ने कहा कि पिछले 30 साल से फुटपाथ पर दुकान लगाकर जीवन यापन कर रहे थे. अचानक हटने का फरमान जारी होने से रोजी-रोटी छिन गई है. उन्होंने सरकार से दुकान लगाने के लिए स्थाई व्यवस्था करने की मांग की. ताकि अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dowsing-of-illegal-mining-sites-in-cv-area-10-mouths-closed/">धनबाद

: सीवी एरिया में अवैध खनन स्थलों की डोजरिंग, 10 मुहाने बंद किए [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही